फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई के तहत पात्र लाभार्थी नामांकित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई बेहद किफायती और सुविधाजनक बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के प्रोत्साहन के लिए ग्राम स्वराज माह के तत्वावधान में बैंकों की ओर से एक विशेष नामांकन अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये तक का दुर्घटना और विकलांगता कवर प्रदान करती है और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) 330 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का टर्म लाइफ कवर प्रदान करती है। अभियान के हिस्से के रूप में इन योजनाओं के तहत अभी तक नामांकित पात्र बैंक खाताधारकों तक पहुंचने के लिए बैंक शाखाओं में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जेके बैंक के लीड मैनेजर ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जेके बैंक शाखाओं में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। जहां 1048 पात्र और छूटे हुए व्यक्तियों को पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए आठ अप्रैल को इसी तरह का एक शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति जो उक्त योजना के तहत अपना या अपने परिवार के सदस्य को पंजीकृत करना चाहता है। वह किसी भी कार्य दिवस पर सीधे बैंक शाखाओं से संपर्क कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों योजनाओं के तहत कुल नामांकन 155243 है और योजनाओं को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग ने नशा मुक्त भारत के तहत विशेष जागरुकता शिविर भी आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें