दो दिन पूर्व लाहौर के एक चर्च पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के विरोध में नगर में ईसाई समुदाय ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पाकिस्तान सरकार और आतंकियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान में आतंकवाद पर लगाम लगाने की मांग की।
समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को सुरक्षा देने की मांग करते हुए उसे भारत का विरोध छोड़ कर अपने अंदर के हालात सुधारने की नसीहत दी।
नगर के वार्ड नंबर चार मोहल्ला नई बस्ती में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय की महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकत्र हुए। जहां से प्रधान नन्ना गिल और मुन्नी लाल की अगुवाई में लाहौर चर्च पर हुए आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला।
प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार और आतंकियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। नई बस्ती से शुरू हुआ यह जुलूस नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ पुन: नई बस्ती में समाप्त हो गया।