डीईओ ने राजोरी में डीजीपीसी चुनाव के विजयी उम्मीदवारों को सौंपे प्रमाण पत्र
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) विकास कुंडल ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) के विजयी उम्मीदवारों को शुक्रवार को प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर (एसीआर) इमरान राशिद कटारिया भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुंडल एवं रिटर्निंग ऑफिसर इमरान राशिद कटारिया की देखरेख में संपन्न हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और उनसे समर्पण और जोश के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आग्रह किया। संवाद