जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर मंगलवार को मारूति कार अनियंत्रित होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। जिससे उसमें सवार दो में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।
घायल की पहचान मोहम्मद आजम (40) निवासी गांव मदाना सुरनकोट के रूप में हुई है। जबकि मृतक की पहचान वजाहद अली के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुंछ से मदाना की तरफ जा रही नई मारूति कार को हेड कांस्टेबल मोहम्मद आजम चला रहा था। उसके साथ आगे की सीट पर उसका भतीजा वजाहद अली भी बैठा हुआ था।
जब कार कलाई गांव के पास पहुंची तो अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पुलस्त नदी में जा गिरी। उधर, रायसिल्योट में बाइक की चपेट में आने से एक महिला दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपजिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।