राजोेरी। श्रम विभाग की तरफ से जिले के श्रमिकों का पंजीकरण करने के लिए शिविर लगाया। इस दौरान उनके कल्याण की योजनाओं के बारे में बताया गया।
शिविर में निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक, घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, चालक, मछुआरे, कृषि श्रमिक सहित असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, यदि ई-श्रम पर पंजीकृत हैं, तो वे 365 दिन के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत बीमा कवरेज के लिए पात्र हो जाते हैं। शिविर का आयोजन उपायुक्त राजेश कुमार शवन के निर्देश पर लगाया गया। शिविर सह पंजीकरण में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया।
सहायक श्रमायुक्त मीनाषा ने योजना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मनरेगा, बीआरओ से जुड़े निर्माण श्रमिकों और अन्य निजी, असंगठित क्षेत्रों और सरकारी निर्माण एजेंसियों के साथ काम करने वालों से खुद को श्रम विभाग में नामांकित करने और उक्त योजना के तहत उनके कल्याण के लिए विभाग द्वारा प्रदान किए जा रहे लाभों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पार्षद राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।