फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

Thu, 21 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
बड़ौत में बावली चुंगी पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते देशभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पैदा हुए हालात व घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने के पीछे पूरी तरह से पाकिस्तान को कसूरवार ठहराते हुए बुधवार को हिंदू संगठनों ने
विज्ञापन


पाक के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील परिसर के सामने विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका व

जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर विहिप के जिला प्रधान सत्त शर्मा ने पाकिस्तान को इंसानियत का दुश्मन करार देते हुए कहा कि

जिस तरह से पाक ने घाटी में हिंसा फैलाने वाले युवकों को उकसाया है व आतंकवादियों का समर्थन करने वालों का साथ दिया है इससे एक बात तो साफ है कि

पाक की जमीन से नापाक आतंकवादी ही जन्म लेते हैं। हिजबुल के कुख्यात आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में पैदा हुए हालात को लेकर

पाकिस्तान ने बुधवार को ब्लैक-डे मनाया। बजरंग दल के जिला संयोजक करण ठाकुर ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि समय आ गया है कि पाकिस्तान को

उसी की भाषा में सबक सिखाया जाए। पाक पिछले कई दशकों से भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देता आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें