बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा जारी है। बुधवार को भक्तों के छठे जत्थे का नौशेरा पहुंचने पर बजरंग दल, पंजग्राराई मंगलादेई समिति, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती और हिंदू संगठनों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
यात्रा प्रमुख विक्रम परिहार जोधपुर प्रांत संयोजक, सह प्रमुख अभिषेक चौहान, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख यात्रा मेरठ प्रांत ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बजरंग दल की ओर से यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। टाई पुल नौशेरा में लगाए गए लंगर में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण करके आगे का सफर शुरू किया। श्रद्धालुओं के स्वागत के दौरान क्षेत्र बम बम भोले की जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।