फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक ब्लॉक दिवस: डीडीसी राजोरी ने मंजाकोट में जन शिकायत निवारण शिविर लगाया

विज्ञापन
ब्लॉक दिवस में उपायुक्त मंजाकोट में समस्याएं सुनते हुए। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिला प्रशासन ने जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों को सुनने के प्रयास को जारी रखते हुए बुधवार को ब्लॉक दिवस में उनसे रूबरू हुए। उपायुक्त विकास कुंडल ने शिकायतें सुनने के लिए जनसंपर्क शिविर लगाया। इसमें आसपास के क्षेत्र के लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई।
विज्ञापन

शिविर में सरपंचों, पंचों और लोगों ने बिजली, चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के प्रावधान, स्कूल के दर्जे बढ़ाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की बहाली आदि की मांग को लेकर कई मुद्दे रखे। जनता ने मंजाकोट में ट्रॉमा अस्पताल खोलने की मांग की, मनरेगा के तहत किए गए कार्यों के लिए भुगतान जारी करने की बात की। समाज कल्याण, भेड़पालन और पशुपालन अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। जनता को मंजाकोट क्षेत्र में पूर्ण और निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
उपायुक्त ने विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं और जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और जल आपूर्ति और अन्य सेवाओं में सुधार के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जनता को बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक दिवस का उद्देश्य लोगों की शिकायतों का उनके घर-द्वार पर समाधान करना है। पटवारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय में बैठने के निर्देश के साथ जिले में सभी 80 पटवार खानों को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। यह भी बताया कि शासन को लोगों के दरवाजे तक ले जाने के लिए एक अप्रैल से विशेष कार्यक्रम ग्राम स्वराज माह शुरू होगा। कार्यक्रम में भाग लेने और लाभ उठाने की अपील की। ब्लॉक दिवस में 53 पीएसपी, 12 एएलसी और 170 सीमा प्रमाणपत्र जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें