राजोरी में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के प्रयास मे बिजलीघर का निरीक्षण करते उपायुक्त।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले में बिजली ढांचे को मजबूत करने पर जोर देते हुए बिजली विकास विभाग ने थुडी में 6.3 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर चालू किया है। राजोेरी शहर को बिजली की आपूर्ति पहले 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से की जाती थी।
उपायुक्त विकास कुंडल के नेतृत्व में आम जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए जिले की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए प्रभावी उपाय कर रहा है। निकट भविष्य में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए और कदम उठाए जाएंगे। बता दें कि उपायुक्त विकास कुंडल ने जिले में बिजली परिदृश्य की समीक्षा की है और जिले में बिजली परिदृश्य के संबंध में कई निर्देश पारित किए हैं। उपायुक्त ने शहर में विभिन्न क्षमता के 6 ट्रांसफार्मर लगाने का भी निर्देश दिया है। पीडीडी अधिकारियों को इस 6.3 एमवीए ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द चालू करने का निर्देश दिया था जो आज किया गया है। इससे बिजली की समस्या को हल करने में मदद मिलेगी।