सुंदरबनी। सुंदरबनी नगर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ शुक्रवार को बिजली विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे तथा दो दर्जन के करीब हीटर तथा पानी गर्म करने वाले रॉड जब्त किए।
सुंदरबनी नगर में कम वोल्टेज तथा लोगों द्वारा विभाग को बिल नहीं अदा करने के खिलाफ अधिकारियों की देखरेख में अभियान चलाया गया। इसमें सुंदरबनी नगर से दो दर्जन के करीब अवैध रूप से चलाए जा रहे हीटर तथा पानी गर्म करने वाले राड जब्त किए। उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद