बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के ड्ढड्डड्डस्र काम पर लौटे कर्मचारी
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार की रात को सरकार के आश्वासन के बाद खत्म हुई। कर्मचारी काम पर तो लौटे, लेकिन मंगलवार शाम तक बिजली को पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका। हड़ताल के बाद कामकाज तो संभाला लेकिन, 72 घंटे से अधिक समय तक चली हड़ताल से बिजली सेवा इस कदर चरमराई है कि उसे पूरी तरह से बहाल नहीं किया जा सका है।
खास कर जिले के पहाड़ी इलाके बुद्धल, कंडी, थन्नामंडी, दरहाल, मंजाकोट तहसील मुख्यालयों के साथ-साथ अन्य इलाकों में चौथे दिन भी बिजली गुल रही। पहाड़ी इलाकों में कमर तो ठंड के चलते बिजली बंद होने से लोगों को बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुद्धल निवासी विजय कुमार, कंडी निवासी शौकत महमूद, निसार आदि ने बताया कि चार दिन के बाद मंगलवार को तहसील हेडक्वार्टर पर थोड़े समय के लिए बिजली आई थी, लेकिन उसके बाद फिर बंद हो गई। शाम तक बिजली का इंतजार रहा। उक्त पहाड़ी तहसीलों के दूरदराज के गांवों में अभी तक बिजली बहाल नहीं कि गई है।
उधर राजोरी शहर के विभिन्न वार्डों और आसपास के इलाकों में भी बिजली सही प्रकार से बहाल नहीं हो पाई। राजोरी के जवाहर नगर मे मंगलवार को दिन भर बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। अन्य वार्डों में भी बिजली न होने से लोगों को दिक्क़तें उठानी पड़ रही हैं।