फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचनाओं से अपडेट रहने में सोशल मीडिया उपयुक्त माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। डिग्री कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की तरफ से सोशल मीडिया के उपयोग पर जागरूकता, विषय पर साइबर अपराध पर व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक समय में साइबर अपराध से जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. केके शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसकी रिसोर्सपर्सन डॉ. शाहिदा नवाज रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसकी शुरुआत साइबर जागृत क्लब के संयोजक रजत भारद्वाज के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने छात्रों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उचित तरीके से उपयोग करने के लिए कहा। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया।
रिसोर्सपर्सन असिस्टेंट प्रो. डॉ. शाहिदा नवाज ने दैनिक जीवन में सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से उपयोग करने पर एक विस्तृत व्याख्यान दिया। कहा, कि हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया बहुत सुविधाजनक है। हमें जानकारी देने के लिए समाचार पत्र की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। विभिन्न समाचार-संबंधित एप्लिकेशन हैं, जो हमारे आसपास किसी भी गंभीर घटना के बारे में हमें तुरंत अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें