फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र राजोरी ने राजनगर में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तहत नेहरू युवा केंद्र ने बुद्धल ब्लॉक के पंचायत घर केवल में मंगलवार को नेवरहुड यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को आत्म निर्भर बनाने की योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीएचओ डॉ. अब्दुल लतीफ डार ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं इंद्रधनुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पीएम मातृत्व वंदन योजना पर कहा कि पीएमएमवीवाई के तहत, सरकार गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व देखभाल से लेकर प्रसव बाद तक का खर्च वहन करती है। ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की आवश्यकता है ताकि योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेे। उन्होंने ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया। बुद्धल के एईओ एजाज डार ने कहा कि ब्लॉक एक अद्वितीय प्रकार की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों से समृद्ध है और यह इसे खेती की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए उपयुक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि युवा कृषि को विषय के रूप में लें और इसका अध्ययन करें और इसे पेशे के रूप में अपनाएं।
सहायक श्रम आयुक्त मनीषा शर्मा ने श्रम कार्ड और ईश्रम कार्ड का उल्लेख किया। कहा कि योजना के तहत श्रमिकों को मृत्यु और दिव्यांगता के मामले में विशेष सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नितिन हंगलू, बीडीओ शहरयार डार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें