सेना ने महिलाओ को दिया प्रशिक्षण।
नौशेरा। सेना की तरफ से ऑपरेशन सद्भावना के तहत नौशेरा ब्रिगेड के तत्वाधान में झांगड़ बटालियन ने 12 जनवरी से 10 फरवरी तक ब्यूटीशियन कोर्स आयोजित किया। इसमें 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। ब्यूटीशियन कोर्स चलाने का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।
कोर्स के दौरान महिलाओं के विभिन्न विषय में प्रशिक्षण दिया। जैसे स्किन एनाटॉमी, स्किन केयर, हेयर केयर इत्यादि। यह कोर्स महिलाओं के लिये बहुत लाभकारी रहा। उन सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। सभी महिलाओं ने ब्यूटीशियन कोर्स की समाप्ति पर झांगड़ बटालियन और सेना का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया कि उन्हें इस कोर्स ने आत्म निर्भर बनाया।