राजोरी। स्थानीय युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण मानव संसाधन विकास सेना का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा है। यह युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करके और उनके कौशल विकास में सुधार करके बसने में सहायता कर रहा है।
एक ऐसी पहल करने की आवश्यकता महसूस की गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं की क्षमता को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में स्व-रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए चैनलाइज किया जाए। इसी सिलसिले मे सेना ने राजोरी के थन्नामंडी के युवाओं के लिए 10 नवंबर से 11 दिसंबर तक 4 सप्ताह के लिए सूचना प्रौद्योगिकी पर एक कौशल विकास पाठ्यक्रम की स्थापना की। ऑपरेशन सद्भावना के तहत पाठ्यक्रम ने कंप्यूटर, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कार्यक्रम के बारे में उनकी बुनियादी अवधारणाओं को विकसित करने में सक्षम बनाया गया है । उन्हें आधुनिक जीवन के सभी पहलुओं में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए कंप्यूटर कौशल पर ट्रेनिंग दी गयी । पाठ्यक्रम के पूरा होने पर सभी सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम प्रमाण पत्र प्रदान किये गए ताकि वो आगे भविष्य मे इसका प्रयोग कर अपने पैरों पर खडे़ होने में मदद पा सकें।