ग्राम पंचायत केवल में जागरूकता सह जल परीक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
राजोरी। जल की गुणवत्ता की जांच करने और पानी को साफ रखने के बारे में जल शक्ति विभाग की तरफ से बुद्धल ब्लॉक की केवल पंचायत में एक जागरूकता और जल परीक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता एवं जल जनित रोगों की जानकारी दी गई तथा पंचायत केवल में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता की जांच के लिए प्रशिक्षित किया गया।
जिले में ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों को फील्ड टेस्ट किट के उपयोग और पानी की गुणवत्ता की निगरानी, स्वास्थ्य और संबंधित बीमारियों, स्वच्छता सहित पानी की गुणवत्ता के मुद्दों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बीच ग्राम पंचायत को एक फील्ड टेस्ट किट प्रदान की गई है। इसके अलावा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए डेमो किट प्रदान किए गए थे। ग्राम पंचायत केवल के सरपंच मोहम्मद फारूक इंकलाबी ने जल शक्ति विभाग के सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया जो राजोेरी जिले के दूरदराज के इलाकों में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए लोगों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जगाना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर जेई शाहिद नाइक, सोफिया शब्बीर केमिस्ट, सुपरवाइजर रफीक मलिक, वसीम अहमद, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और पीआरआई सदस्य मौजूद थे।