फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसआरबी पर फूटा युवाओं का गुस्सा

Thu, 07 Jan 2016 12:58 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरनकोट कसबे के युवाओं ने बुधवार को चयन सेवा भर्ती बोर्ड (एसएसआरबी) के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एसएसआरबी नौकरियों के आवेदन से लाखों रुपये कमाने के बाद भी लिखित परीक्षाओं के नाम पर बेरोजगारों को प्रताड़ित करती है, इस सब को बंद करने के साथ लिखित परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय में एक केंद्र स्थापित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार कसबे में बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए और करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगार युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले काफी समय से एसएसआरबी की ओर से आयोजित लिखित परीक्षाओं में अनियमितता के कारण रद्द कर दिया गया और कुछ परीक्षाओं में तो एक दिन पहले ही रद्द करने की घोषणा की गई।

जिसके चलते पुंछ जैसे दूर दराज के जिले से जम्मू पहुंचे हजारों युवाओं को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पिछले कुछ समय से एसएसआरबी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। उन्होंने जिला मुख्यालय पर ही एसएसआरबी की लिखित परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की ताकि युवाओं को राहत मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें