फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन से जल्द जुड़ेगा राजोरी-पुंछ

Wed, 06 Jan 2016 08:30 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर ने राजोरी दौरे के दौरान थन्नामंडी में कहा कि सीमावर्ती जिले राजोरी-पुंछ जल्द रेल लाइन से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

अपने संबोधन में सांसद ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि रेल लाइन के लिए प्रपोजल बना कर भेज दिया गया।

भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार रेल मंत्रालय से जल्द ही रेल लाइन की मंजूरी ले लेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा पीडीपी के कार्यकाल में ही दोनों जिलों में ट्रेनों की आवाजाही शुरू होगी। वहीं उन्होंने कहा कि जम्मू राजोरी पुंछ सड़क को फोर लेन करने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।

सीमावर्ती जिले राजोरी पुंछ पिछले कई दशकों से आतंकवाद और संघर्ष विराम का दंश झेल रहे हैं। अब भाजपा पीडीपी के कार्यकाल में लोगों को उनके सभी अधिकारी मिलेंगे। वहीं उन्होंने थन्नामंडी स्थित जामा मस्जिद को जाने वाले मार्ग पर पुल बनाने के लिए फंड उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य की मौजूद गठबंधन सरकार और केंद्र सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के लिए वचनबद्ध है। सरकार बिजली की अघोषित कटौती को दूर करने के लिए कदम उठा रही है। थन्नामंडी में कई स्थानों पर जल्द नए ट्रांसफार्मर लगा कर लोगों को पेश आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र में राशन और पेजयल किल्लत को भी दूर करने का भरोसा दिलाया। वहीं इस अवसर पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष एवं एमएलसी विबोध गुप्ता और भाजपा जिला प्रधान दिनेश शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थन्नामंडी के बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा और उनके पुनर्वास के लिए सरकार जल्द कदम उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें