नौशेरा मे अस्थायी कर्मचारी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
नौशेरा। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर रविवार को एईई के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द स्थायी किया जाए, और 70 माह का बकाया वेतन तत्काल दिया जाए।
पीएचई यूनाइटेड फ्रंट जल शक्ति डिविजन के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में कहा गया कि सरकार की अनदेखी के कारण हमारे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। स्कूल की फीस व किताबें लेना भी मुश्किल है। महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल है। नौ हजार रुपये वेतन में दो वक्त का खाना मुश्किल है। सरकार की यह अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। संवाद