फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
राजोरी शहर व आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। शहर व आसपास के इलाकों में रविवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। जिले के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने के समाचार मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह से मौसम साफ था, दोपहर बाद करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और काले व घने बादल छा गए। पहले तेज हवा और आंधी चली, उसके बाद देखते-देखते बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर समाचार लिखे जाने तक जारी रहीं। बारिश के चलते राजोरी वासियों को कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात मिली है। बारिश के चलते सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी।
उधर राजोेरी के पहाड़ी इलाकों बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल में भी तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिरने के समाचार मिले हैं। पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश में ओले गिरने से काफी ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें