जेडीए और राज्य प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। इस्लामिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने शुक्रवार की नमाज के बाद राजोेरी में विरोध प्रदर्शन किया। जम्मू के रूप नगर में मुस्लिम समुदाय के घरों को तोड़े जाने के खिलाफ नारेबाजी की।
सैकड़ों लोगों ने गरीब लोगों के घर गिराने और उन्हें बेघर करने के लिए राज्य प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष शफकत मीर ने राज्य प्रशासन और जेडीए के अमानवीय और अत्याचारी व्यवहार के लिए कड़े शब्दों में निंदा की। मीर ने कहा कि समझदार समाज में इस तरह के राज्य प्रायोजित कृत्यों का कोई स्थान नहीं है और मांग की कि प्रशासन उन्हें बेघर करने के बजाय ऐसे परिवारों को समायोजित करे। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने एक स्वर में जेडीए के अमानवीय कृत्य का खामियाजा भुगत रहे परिवारों को हर संभव सहायता देने का संकल्प लिया।