फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने जन कल्याण योजनाओं के तहत लाभों के विस्तार की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने कहा कि वे लोगों से जुड़े विभाग जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचने के लिए कड़े प्रयास करें। वह बुधवार को जिले में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि जिले में 46848 व्यक्ति पेंशन ले रहे हैं। इसके अलावा 8500 और लाभार्थियों की सूची स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई है। प्री और पोस्ट मैट्रिक, एसटी, एससी और ओबीसी छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं के तहत आवश्यक लाभ प्राप्त करने से न छूटे।
पीएमजीएवाई की प्रगति के बारे में बताया गया कि अनुसूचित जाति जनसंख्या क्षेत्रों में 27 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 19 पूरे हो चुके हैं। ई-श्रम पोर्टल पर 92611 श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया गया कि सभी एनएफएसए और गैर-एनएफएसए लाभार्थियों के राशन कार्डों को आधार से जोड़ा गया है। कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश लाभार्थियों को ऑनलाइन जोड़ा गया है।
विज्ञापन

मुमकिन योजना पर बताया गया कि जिला स्तरीय समिति द्वारा अब तक 200 से अधिक मामलों को मंजूरी दी जा चुकी है। तेजस्विनी के महिला उद्यमियों के अब तक 800 व्यावसायिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सहकारिता विभाग के तहत जिले में 177 सहकारी समितियां कार्यरत हैं। अधिकांश निष्क्रिय हैं। डीडीसी ने सभी समितियों को चलाने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें