फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में सेंटरल रोड फण्ड (सीआरएफ) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीआरएफ के तहत परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इसमें उन्हें बताया गया कि जेकेपीसीसी के तहत दो परियोजनाएं हैं, जिनमें वेदांत आश्रम पुल शामिल है। जो पूरा हो गया है, और बदला मंग पुल जहां सेना को लेकर मामला अटका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सीआरएफ परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए बताया गया कि 4 योजनाओं में से 2 योजनाओं पर कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि शेष का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर जोर देकर कहा कि वे चल रहे कार्यों की गति को समयबद्ध पूरा करने के लिए हर संभव उपाय करें। उन्होंने यह भी आगाह किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद;, एसई पीडब्ल्यूडी निसार हुसैन, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मकबूल हुसैन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें