फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरीपत्तन तहसील में बिठाया जाए तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव सेरी, मंगलादेवी, सयाल, मंगयोट, डाबर पोठा, खेडी तराट, तला डायरी, गगरोट , डींग आदि के पंचायत के नुमाइंदे ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उपायुक्त राजेश कुमार शवन के समक्ष रखा।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य सेरी संगीता शर्मा ने कहा कि सेरी में टावर लगाया जाए। डींग में जो टावर लगाया गया है, उसे जल्द शुरू किया जाए। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सेरी को शिक्षा जोन बनाया जाए। सेरी बीडीसी अध्यक्ष नीना शर्मा ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जाए, सरकारी भूमि का हक उन गरीब परिवारों को दिया जाए, जिनके पास रहने के लिए भूमि नहीं है, मंगलदेई, मंगयोट, डींग आदि के लोगों को बीएडीपी का लाभ नहीं मिल रहा।
बलवंत राज सरपंच मंगलादेवी ने कहा कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर सेरी में एंबुलेंस दी जाए। साथ में एक्सरे मशीन लगाई जाए और डेंटल की चेयर दी जाए। ताकि लोगों को लंबा सफर करके उप जिला अस्पताल नौशेरा या सुंदरबनी जाने के कारण समय के साथ-साथ रुपयों की बर्बादी, सरकारी मिडिल स्कूल गर्ल्स का दर्जा बढ़ाया जाए
विज्ञापन

मंगयोट के सरपंच चमन लाल ने कहा कि बेरीपत्तन तहसील में तहसीलदार बिठाया जाए, सभी काम के लिए नौशेरा आना पड़ता है। इस मौके पर सरपंच डिंपल शर्मा, मकसूद अहमद, अनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें