फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में नौ घायल, सात जम्मू रेफर

विज्ञापन
नौशेरा में खाई में गिरी ईको वैन हादसे में घायल बच्ची अस्पताल में उपचाराधीन।
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर नारीया में रविवार को एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में करीब नौ लोग घायल हो गए। इनमें से सात लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे नौशेरा से राजोरी की ओर जा रही इको वाहन के चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन लगभग 60 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। राह से गुजर रहे वाहन चालक व राहगीरों ने सुनकर वाहन में फंसे लोगों को को बाहर निकाला। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गई। सभी को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। जिनकी पहचान विजय कुमार (35) पुत्र इंदर लाल निवासी राजलकोट, नीलम देवी (50) पत्नी पशोरी लाल निवासी डंडेसरबाला, संजय कुमार (40) पुत्र भगत राम निवासी नौशेरा, चालक हरदेव कृष्ण (45) तारा चंद निवासी डंडेसर, सुनीता देवी (24) पत्नी विजय निवासी राजलकोट, रुद्र शर्मा (9 माह), राधिका शर्मा (2 माह), शनि देवी पत्नी सजय कुमार निवासी नौशेरा, प्रिंस शर्मा (14) पुत्र संजय कुमार निवासी नौशेरा के रूप में की हुई। सभी घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद सात की गंभीर हालात को देखते हुए जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें