सुंदरबनी। स्योट इलाके में जम्मूं-पुंछ राजमार्ग पर ट्राले के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलवंत राज पुत्र लाल चंद निवासी बगनौटी अपनी स्कूटी से जा रहा था। इस बीच सामने से आ रहे ट्राले से उसकी टक्कर हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों बलवंत को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय। हादसे के बाद चालक ट्राले के साथ फरार हो गया। धर्मसाल पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।