फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी के दस्सल गली के जंगलो मे लगी आग

विज्ञापन
राजोरी के दस्सल गली के जंगलो मे लगी आग - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के दस्सल गली के जंगलों में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के वाहन सहायक निदेशक मकबूल हुसैन की अगुवाई में मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए। करीब 3 से 4 कनाल जंगल में लगी भीषण आग से उठ रही लपटें और धुएं से आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से पूरे इलाके में धुएं का गुबार सा छा गया। आग से जंगल में पशु-पक्षियों के बसेरों को नुकसान हुआ है। विभाग ने लोगों को जागरूक कर आग लगाने वालों पर कड़ी नजर रखने की अपील की है, ताकि हरे सोने को जलने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें