फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में पशुशाला में लगी आग 6 पशु जलकर मौत का शिकार

विज्ञापन
आग लगने में हुए नुकसान के बाद बैठा पीड़ित परिवार। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। जिले के ससालकोट पंचायत हल्का के वार्ड-4 में वीरवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें मुल्क राज नामक व्यक्ति की पशुशाला जलकर राख़ हो गई। इसमें छह पशुओं की जलकर मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि वो वीरवार रात घर में सो रहे थे। अचानक उन्हें धुएं की बदबू आई। फुल फॉर्म में उठकर देखा तो पशुशाला से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं।
विज्ञापन

चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने शुरू कर किया, लेकिन आग भीषण रूप ले चुकी थी। कुछ ही देर में पशुशाला जलकर राख हो गई। पशुशाला के अंदर सो रहे छह पशु जिनमें गाय भैंस शामिल हैं, सभी की झुलस कर मौत हो गई। पशुशाला के अंदर रखा खेती-बाड़ी का सामान भी जलकर राख हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही एडीडीसी पवन परिहार घटनास्थल पर पहुंचे और पटवारी के साथ नुकसान का जायजा लिया। एडीडीसी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह प्रशासन की ओर से और सरकार की ओर से हर संभव मदद करेंगे। पीड़ित मुल्क राज ने बताया कि उसके परिवार के पालन-पोषण के लिए उसके पास एकमात्र सहारा उसके पशु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें