दो दिन से हो रही लगातार बारिश सोमवार को मुसाफिरों की जान के लिए आफत बन गई। सवारियों से भरी बस शाम चार बजे राजोरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर ठंडी कस्सी हीरां क्षेत्र में फिसलकर चालीस फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 31 यात्री जख्मी हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवारियों से भरी बस मंजाकोट से राजोरी की तरफ आ रही थी।
ठंडी कस्सी हीरां क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर बस फिसल गई और खाई में जा गिरी। बस चालक मौके से फरार है। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायल मंजाकोट के रहने वाले हैं। सभी फतेहपुर गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
घायलों में अब्दुल हमीद, शिराज अहमद, शाहनाज अख्तर, वहीदा कौसर, अबरार खान, फरोज मिर्जा, खुर्शीद अहमद, समरीन अख्तर, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद खलील, प्रवीण अख्तर, जाहिदा बेगम, नसीम अहमद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रजाक, ताबिया कोसर, मोहम्मद शब्बीर, तोसीफ अहमद, मोहम्मद फारूक, खुरशैद बेगम, लियाकत हुसेन, जहीन कौसर, साफिया कौसर, खादम हुसेन, मोहम्मद अब्बास, मेहनाज दीन, शमशीर खान, फारूक अहमद, नसरीन अख्तर, मोहम्मद हुसेन व मोहम्मद आरिफ शामिल हैं।
इनमें से छह घायलों की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।