फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैना: भाजपा नेताओं ने कुलगाम में गुलाम रसूल के घर पहुंच प्रकट की संवेदना, कहा जल्द होगा लश्कर का खात्मा

Thu, 12 Aug 2021 01:23 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि घर में घुसकर हमला करने वाले आतंकियों का जल्द खत्म किया जाएगा। पार्टी घाटी में लोगों के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कुलगाम में गुलाम रसूल के घर जाकर संवेदना प्रकट की। पार्टी के किसान मोर्चा के महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं, जो पार्टी कार्यकर्ता को निशाना बना रहे हैं। पार्टी परिवार वालों के साथ दुख की घड़ी में खड़ी है। राहुल गांधी के घाटी का दौरे पर उन्होंने कहा कि राहुल बाबा जहां भी जाते हैं, उनके बयान को देश गंभीरता से नहीं लेता है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कहा कि लश्कर का खात्मा जल्द होगा। घर में घुसकर हमला करने वाले आतंकियों का जल्द खत्म किया जाएगा। पार्टी घाटी में लोगों के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद घाटी के हालात में बदलाव आए हैं। आतंकवाद समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद, आसमान से लेकर जमीन तक चप्पे-चप्पे की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। जिस तरह से पंच अगस्त को पार्टी और यहां की जनता ने बाहर आकर तिरंगा फहराया, उससे साफ संकेत हैं कि घाटी के लोग काफी खुश हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद, संगठन महासचिव अशोक कौल, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें