फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में रेडियो स्टेशन होगा स्थापित : जितेंद्र सिंह

Fri, 18 Mar 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
डॉ. ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : FILE
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि उधमपुर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। आल इंडिया रेडियों का यह केंद्र प्रसार भारती के जरिये स्थापित होगा। इसके लिए प्रस्ताव जमा किया गया है। जिला प्रशासन ने शहर में इसके लिए जमीन चयनित किया है और शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित 15 एफएम चैनल के अलावा उधमपुर का केंद्र होगा। 15 नए क्षेत्रीय एफएम चैनलों में कठुआ और भद्रवाह के लिए तीन-तीन तथा लेह, कारगिल और पुंछ के लिए नौ चैनल होंगे।

उन्होंने कहा कि भद्रवाह के एमएलए दलीप सिंह परिहार तथा कुछ सामाजिक संगठनों की मांग पर भद्रवाह रेडियो स्टेशन के ट्रांसमीटर की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने उत्तर पूर्व क्षेत्र के लिए 18 नए एफएम रेडियो चैनल स्वीकृत किए जाने पर सूचना प्रसारण मंत्री अरुण जेटली का आभार जताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीवी की दमदार उपस्थिति के बाद भी दूरदराज के इलाकों में जहां टीवी उपलब्ध नहीं है, बिजली नहीं है, टीवी सिग्नल का अभाव है वहां रेडियो सशक्त माध्यम है। देशभर में कम से कम 15 हजार पंचायतों में आप्टिकल फाइबर की सुविधा नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें