फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का जम्मू दौरा: आज उधमपुर आएंगे कोविंद, द्रास में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे

Thu, 14 Oct 2021 01:13 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति 14 अक्तूबर को लेह में स्थित सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे और ऊधमपुर में सेना के जवानों से मुखातिब होंगे।
विज्ञापन
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे दौरे की शुरुआत लद्दाख से करेंगे। 14 अक्तूबर को वह लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन से जारी हुई आधिकारिक सूचना के अनुसार, 14 अक्तूबर की शाम को रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सैन्य जवानों से भी मुलाकात करेंगे। 15 अक्तूबर को वे फिर लद्दाख जाएंगे, जहां द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति का सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है।

राष्ट्रपति आम तौर पर नई दिल्ली में ही दशहरा समारोह में हिस्सा लेते रहे हैं। लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने द्रास में सैन्य जवानों के साथ दशहरा मनाकर उनका मनोबल बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें