फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नगर में तेज आंधी से गिरे पेड़,पुंछ पुरानी पुंछ मुख्य सड़क बंद,बिजली की तारें टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देर शाम जिले के अन्य भागों के साथ ही पुंछ नगर में मौसम खराब हो गया। इसके साथ ही आंधी चलने लगी, जिससे नगर में कई स्थानों पर पेड़ एवं पेड़ों की डालियां टूट कर सड़कों एवं बिजली की तारों पर जा गिरी।
विज्ञापन

इस बीच नगर स्थित पुंछ किले के साथ पुंछ पुरानी पुंछ सड़क किनारे लगा एक काफी बड़ा पेड़ उखड़ कर सड़क के आरपार जा गिरा, जिससे बिजली की तारों, दुकानों और वहां मौजूद कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। इस पेड़ के गिरने से पुंछ एवं पुरानी पुंछ के बीच की मुख्य सड़क बंद हो गई। समाचार लिखे जाने तक मार्ग खोला नहीं जा सका। लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही से जहां आंधी से पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है। इसके साथ ही कई घंटे बीत जाने के बाद भी सड़क बंद रही है। बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए कुछ प्रयास नहीं किए गए हैं। इस बीच रात्रि आठ बजे से नगर में बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें