फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों भारी बर्फबारी रही जारी,अधिकतर सम्पर्क सड़कें,सुरनकोट से बींबर गली मार्

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में बुधवार को तीसरे दिन भी निचले क्षेत्रों में दिन भर भारी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होती रही। इससे हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी के चलते सुरनकोट और मंडी के अधिकतर ऊंचाई वाले क्षेत्रों की तरफ जाने वाली संपर्क सड़कों पर छह इंच से एक फुट तक बर्फ जमा होने एवं फिसलन होने से करीब-करीब सभी मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गए।
विज्ञापन

सुरनकोट तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती पोठा गांव से बींबर गली तक पुंछ जम्मू-राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली बर्फबारी के चलते मार्ग घंटों तक बाधित हो गया। कई स्थानों पर वाहनों के फिसलने से यातायात प्रभावित हो गया। इसके कारण बर्फबारी के बीच रास्ते में वाहनों में फंसे होने से यात्रियों एवं चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें