फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बंद पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन दिन बाद बहाल हुआ यातायात,लोगों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बर्फबारी एवं फिसलन के कारण बींबरगली से जड़ांवाली गली के बीच बंद पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार सुबह तीन दिन बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों और यात्रा करने वालों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान सुबह एक दो यात्री वाहन बर्फ में फिसल कर सड़क किनारे चले गए। जिन्हें मौजूद पुलिस एवं यात्रियों ने धकेल कर सड़क पर पहुंचाया।
विज्ञापन

तीन दिन बाद मार्ग खुलने पर बीच रास्ते में फंसे सामान से लदे ट्रक भी अपने गंतव्य की तरफ बढ़ पाए। गौरतलब है कि जिले में हुई बर्फबारी के चलते शनिवार को सुबह से ही पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बींबरगली से सुरनकोट के बीच पूरी तरह बंद हो गया था। इस दोरान दर्जनों की संख्या में यात्री वाहन, निजी वाहन और सैन्य वाहन रास्ते में फंस गए थे। जिन्हें कई घंटे बाद निकाला गया। उसके बाद मार्ग को बींबरगली से जड़ांवाली गली के बीच पूरी तरह बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ ही पुंछ, मंडी एवं सुरनकोट से जम्मू की तरफ जाने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें