पुंछ। पटवारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान दिन भर पटवारियों ने कामकाज छोड़ कर जम्मू में हिरासत में लिए गए पटवारियों को रिहा करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। पटवारियों की इस हड़ताल से आम लोगों, जिनको पटवारियों से नकलें एवं अन्य काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उसे लेकर लोगों में भी रोष देखने को मिल रहा है।
काम न होने से परेशान लोगों ने सरकार से जरूरी कदम उठा कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। उधर मेंढर में धरने पर बैठे पटवरियों से मिलने के लिए बीडीसी चेयरमैन अमान उल्लाखान और डीडीसी उपाध्यक्ष अशफाक अहमद धरना स्थल पर पहुंचे और उनसे बातचीत करते हुए सरकार से जल्दी पटवारियों की मांगों को पूरा कर उनकी हड़ताल समाप्त करा कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की।