फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में भारी बारिश के बावजूद पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारी बारिश के बावजूद जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिले में सैकड़ों स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें हजारों की संख्या में युवाओं, बच्चाें, महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य समारोह आयूष विभाग और जिला प्रशासन की तरफ सभी विभागों के सहयोग से नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाना था। जहां से सोमवार रात से जारी बारिश के चलते समारोह को इंडोर हाल में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला आयूष अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार ने की, जबकि उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी रोहित बसकोत्रा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, लोगों ने भाग लेते हुए एक घंटे योगासन करते हुए लोगों को अपनी दिनचर्य में शामिल करने का आह्वान किया।
उपायुक्त ने कहा कि मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य एवं अध्यात्म के लिए योग एक मात्र साधन है। इसलिए हर किसी को नियमित तौर पर योग करना चाहिए। ताकि पूरा देश स्वस्थ रहे। जिले के मंडी, सुरनकोट और मेंढर के साथ ब्लाक मुख्यालयों, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर भी योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्र धराटी में डॉक्टर राघव की देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें