फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवखोड़ी मंदिर समीति की तरफ से दशनामी अखाड़ा मंदिर में आठवें विशाल मां चड़ी जाग्रण का आयोजन किया गया

विज्ञापन
पुंछ के श्रीदशनामी अखाडा मंदिर में आठवें विशाल मां चंडी जागरण में भजन गाते गायक और श्रदालू - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। शिवखोड़ी मंदिर समिति की तरफ से दो बाद शनिवार रात्रि को नगर स्थित प्राचीन श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में आठवें मां चंडी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से हजारों श्रद्धालुओं, महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने मां के चरणों में ध्यान लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान जम्मू से आए कई भजन गायकों ने मां के नाम का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। उधर मंदिर में रात भर लंगर लगाया गया। इसमें मंदिर समिति के सदस्यों लोकेश आनंद, सुरजीत सिंह, रोनिक शर्मा, दशनामी अखाड़ा मंदिर समिति प्रधान बसंतराम शर्मा, रोहित कुमार और बलराम शर्मा की अगुवाई में भगवान गणपति की आराधना करते हुए जागरण का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त इंद्रजीत रहे। भजन गायकों में मास्टर आशीष, हैपि राही, कुमार विक्की, कुमार गोरव, विक्की मेहरा आदि ने मां चंडी की महिमा का ुगुणगान करते हुए मचैल यात्रा का इस प्रकार बखान किया कि श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें