फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईट नाईट प्रिमीयर लीग विजेता पुंछ पैंथर का नगर में पहुंचने पर जोरदार स्वागत

विज्ञापन
पुंछ पहुंचने पर जीत की खुशी में नाचते खिलाडी और स्अेडियम में उनका स्वागत करते अधिकारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सेना की तरफ से अखनूर के घरोटा स्टेडियम में व्हाइट नाइट प्रीमियर क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुंछ पैंथर का बुधवार शाम को पुंछ लौटने पर सेना, पुलिस और लोगों ने स्वागत किया गया। एक तरफ जहां पुंछ की इस विजेता टीम को रैली के रूप में नगर भ्रमण करवाया गया। स्टेडियम में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच का सैन्य एवं पुलिस अधिकारियों ने माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर टीम के खिलाड़ी ढोल की थाप पर जम कर नाचते हुए जीत की खुशियां मनाई। इस अवसर पर विजेता टीम के खिलाड़ियों ने सेना विशेष कर पुंछ ब्रिगेड का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद होने के बाद सेना ने नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को उभार कर प्रदेश स्तर के क्रिकेट मुकाबले में भाग दिलवाया, और आज हम लोग जम्मू प्रांत की दस टीमों में जीत हासिल कर घर लोटे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेना की तरफ से जम्मू प्रांत की व्हाइट नाइट क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था, जिसमें पुंछ की टीम पुंछ पैंथर ने सांबा की टीम को हरा कर लीग पर कब्जा जमाया। पुंछ ब्रिगेड के कमांडर राजेश बिष्ट, एसएसपी रोहित बसकोत्रा, सेना की गढ़ी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी एम. सिंह और डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पुंछ पैथंर के प्रशिक्षक परवेज अहमद मलिक अफरीदी ने सेना आ आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें