फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम मेंढर ने नियंत्रण रेखा के गांव बरूती में जनता दरबार का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एसडीएम मेंढर जहांगीर अहमद खान ने खंड विकास अध्यक्ष शमीम अख्तर की उपस्थिति में मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव बरूती में जनता दरबार लगाया। इसमें उन्होंने जन शिकायतों को सुनने और निवारण के लिए संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरबार में सीमावर्ती पंचायतों के सरपंचों और कई वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र के लोगों को पेश आने वाली समस्याओं को उजागर करते हुए सड़कों की मरमत, नई सड़कों के निर्माण, स्कूल भवनों की दयनीय स्थिति, स्वास्थ्य संस्थानों जैसे उप केंद्र, पीएचसी, जल लिफ्ट के काम न करने बिजली की खराब स्थिति और क्षेत्र में विकास कार्यों पर ध्यान न देने आदि से एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों को लोगों वास्तविक शिकायतों का जल्द से जल्द निवारण करने पर जोर दिया। दरबार में उपस्थित लोगों ने गांव में जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा और एटीएम स्थापित करने मांग की उठाते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थित पंचायतों में बैंक व एटीएम न होने के कारण वे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम और बीडीसी अध्यक्ष ने जनता को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। दरबार में भाग लेने वालों में प्रमुख अब्दुल अजीज सीडीपीओ बालाकोट, मोहम्मद खालिद एई पीडब्ल्यूडी, अतीक जेई पीएचई, हाजी गुलसैद सरपंच धाराती, आरिफ खान सरपंच बरूती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें