फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: सुरनकोट में तीन वाहनों को लगाई आग, व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2022 02:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ के सुरनकोट में तीन वाहनों में अचानक जोरदार आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुंछ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के पुंछ जिले के सुरनकोट कस्बे में तहसील मुख्यालय के पास तीन वाहनों को आग के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने सोमवार सुबह तीनों वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े छह बजे तहसील मुख्यालय के बाहर खड़े तीन वाहनों में अचानक जोरदार आग की लपटें उठने लगीं, जिसके बाद आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने एक व्यक्ति को वारदात को अंजाम देते हुए पकड़ा। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी की पहचान शाकिर हुसैन शाह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। उसने पहले अपने घर के एक हिस्से में भी आग लगाने का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें