फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों के काटे चालान

Thu, 21 Sep 2023 12:19 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने सुंदरबनी के विभिन्न मार्गाें पर नाके लगा कर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायात पुलिस सख्त हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को विभिन्न मार्गाें पर नाके लगा कर नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों के चालान काटने के साथ ही पांच वाहनों को सीज किया गया है। इसके साथ ही चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया है।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे डीटीओ एजाज के नेतृत्व में टीम ने सुंदरबनी बाजार की विभिन्न सड़कों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इस अवसर पर कई चालकों को चेतावनी देकर भी छोड़ दिया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 30 वाहनों के चालान काटने के साथ ही पांच वाहनों को सीज किया गया है। डीटीओ ने लोगों से से अपील की है कि छोटे बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। साथ ही दोपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट लगाने, सीट बैल्ट लगाने और मोबाइल फोन न सुनने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें