स्पोर्ट्स स्टेडियम पुंछ में हुए फाइनल मुकाबले
वॉयज जम्मू डिवीजन अंतर जिला प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जम्मू की टीम ने हॉकी में पुंछ को 4-0 और वाॅलीबाल में कठुआ को 3-0 से हरा कर दोनों प्रतियोगिताओं पर कब्जा कर लिया है। इसी के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम और वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में जिला युवा, सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित वॉयज जम्मू डिवीजन अंतर जिला अंडर 17 प्रतियोगिता का समापन हो गया।
हॉकी के फाइनल मुकाबले में जम्मू जिला की टीम ने पुंछ को 4-0 और वॉलीबाल में कठुआ की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। वाॅलीबाल का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और एस्ट्रोटर्फ मैदान में हुए, जहां काफी संख्या में लोगों ने मैचों का लुत्फ उठाया है। इस मौके पर जिला सेवाएं खेल विभाग के जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार, जिला अधिकारी मोहम्मद कासिम और संयुक्त निदेशक सूचना तकनीक सरदार परविंदर सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।