फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एसआईए ने नारको टेररिज्म के तीनों आरोपियों को भेजा जिला जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से फरार एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्राप्त किए गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में पांचवें दिन भी राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की नारको टेररिज्म के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। बुधवार को दोपहर बाद एसआईए ने नारको टेररिज्म के तीनों आरोपियों रियाज, फारूक और जुबेर को पूछताछ के बाद जिले जेल भेज दिया है। टीम ने मंगलवार को उक्त तीनों आरोपियों को लेकर भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के करमाड़ा में स्थित उस स्थान पर गई थी जहां से उन्हें पांच महीने पहले हथियारों, गोला बारूद और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

वहीं, एसआईए की तरफ से पुंछ के सत्र न्यायालय में करमाड़ा नारको टेररिज्म मामले में दबोचे गए पांच आरोपियों के एक अन्य फरार साथी इकबाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह से दोपहर बाद तक एसआईए ने 31 मई को नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा से हथियारों, गोला बारूद और ड्रग्स के साथ घुसपैठ करते हुए दबोचे गए उपरोक्त तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। इसके बाद उन्हें पुंछ थाने से जिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें