फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भा ज पा प्रदेश अध्यक्ष राविन्द्र रैना ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित,कहा अगली सरकार एंव मुख्यमंत्री भा ज पा से ही होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना शुक्रवार को पुंछ दौरे पर पहुंचे। रैना ने कहा कि परिसीमन होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे और उनमें पार्टी की शानदार विजय होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हमारी पार्टी का ही मुख्य मंत्री होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं आज दावे के साथ यह कहता हूं। क्योंकि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हर गरीब अमीर, छोटे-बड़े हिंदू, मुस्लिम, सिख ईसाई, किसान, मजदूर कर्मचारी सबका विकास किया है। जम्मू-कश्मीर की जनता के दिल में सिर्फ मोदी और भाजपा हैं। चुनाव में सब लोग भाजपा को ही वोट देकर विजयी बनाएंगे।
रैना का पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोहम्मद रफीक चिश्ती, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और पार्टी प्रवक्ता सुनील गुप्ता की अगुवाई में स्वागत किया गया। रैना ने पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की संगठनात्मक चर्चा की। कार्यकर्ताओं की तरफ से पार्टी के विस्तार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। आह्वान किया वह अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करें। रैना ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनका निचले स्तर तक लोगों को लाभ पहुंचाने में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें