फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 दिसम्बर को पुंछ में पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगी मैहबूबा मुफती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पीडीपी के युवा सम्मेलन को संबोधित करने रविवार को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पुंछ पहुंचेंगी। इसकी जानकारी शुक्रवार को मेंढर में पीडीपी की तरफ से आयोजित एक बैठक में नदीम रफीक खान ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि 370 और 35 ए को वापस लाने के लिए संघर्षरत पीडीपी प्रमुख महबूबा रविवार को पुंछ दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह पुंछ में पार्टी के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन

पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिले में पार्टी के मिश्न को गति देंगी। महबूबा मुफ्ती के पुंछ दौरे के लिए इस बैठक का आयोजन किया है। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के युवा सदस्यों ने भाग लिया है। बैठक में जहां युवा सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं मेंढर के युवाओं का आह्वान भी किया गया है कि वह बड़ी संख्या में पुंछ में पार्टी के युवा सम्मेलन में पहुंच कर महबूबा मुफ्ती को सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें