फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट तैहसील में भूमि विवाद में चली गोली एक घायल,जी एम सी राजोरी रैफर,आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील के गांव सांगला में शुक्रवार शाम को भूमि विवाद में गोली चलने की घटना पेश आई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने तत्काल उपजिला अस्पताल सुरनकोट पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया। घायल की पहचान मुजमिल हुसैन शाह निवासी गांव सांगला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुरनकोट तहसील के गांव संगला में मोहसिन अली और मुजमिल हुसैन शाह के बीच भूमि के एक टुकडे़ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर शुक्रवार को उनमें एक बार विवाद होने लगा। इस दौरान मोहसिन अली ने मुजमिल हुसैन शाह पर अपनी 12 बोर की बंदूक से गोली दाग दी। गोली मुजमिल के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। उधर आरोपी फरार हो गया।
एसएसओ न्याज अहमद ने बताया कि पुलिस ने हमले में प्रयोग की गई बंदूक को जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर मोहसिन अली की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें