फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोरंगली नदी से गली सड़ी हालत में मिला अज्ञात महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गांव नंगाली साहब में दोरंगली नदी से एक अज्ञात महिला का सड़ी गली हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस दल ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों की सहायता से शव को नदी से निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। शव को पहचान के लिए 72 घंटों के लिए रख दिया है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर गांव नंगाली में दोरंगली नदी में कुछ लोगों ने एक शव को आधा पानी में और आधा बाहर पड़े देखा, जिससे दुर्गंध भी आ रही थी। लोगों पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी एसडी सिंह के नेेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव का पंचनामा भर कर उसे कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें