फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी तैहसील में पुलस्त नदी में बही 12वर्षिय बच्ची शव चार दिन बाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के गांव जालियां में शनिवार को दोपहर बाद पुलस्त नदी में से चार दिन पूर्व नदी में बह गई 12 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके शव परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची का शव बरामद होने पर उसके पिता ने पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन सबके प्रयास के बाद मेरी बच्ची का शव मिल गया। हमें कुछ राहत मिली है
विज्ञापन

एसएचओ मोहम्मद बशीर कोहली का कहना है कि चार दिन पूर्व 30 जून को गांव बेदार निवासी मोहम्मद शरीफ की 12 वर्षीय बेटी आसिया बानो पुत्री मोहम्मद शरीफ निवासी गांव बेदार मंडी नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव के साथ बह गई थी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस, सेना और एसडीआरएफ के जवान भी बच्ची की तलाश में जुट गए थे। शनिवार दोपहर तक बच्ची का पता नहीं चल सका था। इस बीच दोपहर बाद बच्ची का शव जहां वह बही थी वहां से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर नदी से मिला। शायद बच्ची का शव नदी में नियंत्रण रेखा से बह कर आई कंटीले तारों में फंस गया होगा और कल रात को हुई बारिश के कारण नदी में जलस्तर एवं जल का बहाव बढ़ने से बाहर आ गया होगा। वैसे हम मामले की पूरी जांच भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें