फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद मंजीत सिंह कल्ब ने शुरू किया सम्मर वालीबाल कोचिंग कैम्प,जिले के 35खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित कॉलेज मैदान में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब की तरफ से नए खिलाड़ियों के लिए 20 दिवसीय समर वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया। इसमें जिले भर के 35 नए खिलाड़ी भाग लेंगे। शनिवार शाम कॉलेज मैदान में वॉलीबाल समर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता शहीद मंजीत सिंह वालीबाल क्लब के संस्थापक एवं चेयरमैन मोहम्मद तारिक खान ने की, जबकि डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद मुख्य अतिथि रहे और शिविर का उद्घाटन किया। डीएसपी हेडक्वार्टर ने खिलाड़ियों को पूरी लगन से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार का सहयोग करने के लिए वचनबद्ध है। मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब की तरफ से हर वर्ष नए खिलाड़ियों के लिए इस प्रकार का वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है। कोरोना के चलते इस बार दो वर्ष बाद दोबारा से शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदीप खन्ना, नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें